छत्तीसगढ़

Breaking : छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में गड़बड़ी, EOW-ACB ने रायपुर, दुर्ग और पंचकुला में की छापेमारी, रडार पर है कई अफसर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जिसके बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रायपुर, दुर्ग और पंचकुला में छापेमारी की।छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएसी क अफसरों के साथ ही मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है।
मामला रीएजेंट की खरीदारी से जुड़ा हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान सप्लायर को करीब 100 गुना ज्यादा भुगतान किया गया।

कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button