Featuredकोरबासामाजिक

Korba: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ट्राइबल डिपार्टमेंट की समीक्षा की..बोर्ड परीक्षा परिणाम और अधोसंरचना सुधार पर दिया जोर…

कोरबा, 12 जनवरी 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत(Collector Kunal Dudawat) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माणाधीन कार्यों (infrastructure improvement) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रभावी शिक्षण व्यवस्था, नियमित मूल्यांकन और विशेष मार्गदर्शन के जरिए लगातार सुधार लाने के निर्देश दिए।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी के परीक्षा परिणामों को लेकर भी कलेक्टर ने संतोषजनक सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने शैक्षणिक अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और शिक्षकों की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए तैयार करने को कहा।
बैठक में आदिवासी बालक आश्रम पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य स्वीकृत और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। कोनकोना, बिंझरा समेत विभिन्न स्थानों पर बन रहे नए शैक्षणिक भवनों को आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा अधीक्षक आवास और मिनीमाता बैराज से जुड़े निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अभियंताओं को तय समय-सीमा से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीकांत कसेर सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button