BreakingFeaturedदेशराजनीति

pm kisan 22nd installment: आ गई किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की फाइनल डेट, फटाफट चेक करें स्टे्टस

pm kisan 22nd installment: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

सरकार की ओर से इस तारीख की पुष्टि कर दी गई है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) के जरिए इसकी जानकारी साझा की गई है। इसके बाद लाभार्थी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

pm kisan 22nd installment: असम दौरे पर जारी होगी किस्त

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे लाखों-करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

pm kisan 22nd installment: नवंबर 2025 में आई थी पिछली किस्त

इससे पहले योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी। सरकार इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में आर्थिक सहायता देती है। पिछली किस्त के बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है।

 

pm kisan 22nd installment: 2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना है। योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में किस्त के रूप में राशि दी जाती है, ताकि खेती और रोजमर्रा की जरूरतों में उन्हें मदद मिल सके।

Related Articles

Back to top button