Featuredक्राइमदेश

आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम…देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, जोगेश को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क। मथुरा पुलिस ने देह व्यापार का भड़ाफोड़ किया है। यहां आलीशान मकान में देह व्यापार का घिनौना खेल चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापा मारा। तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही भरतपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस ने आलीशान मकान में छापा मारा। इस मकान के अंदर देह व्यापार का खेल चल रहा था। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस कार्रवाई के बात आरोपी ने यहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

तीन महिलाओं को किया गया रेस्क्यू

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को शहर की कई ठिकानों पर देह व्यापार को लेकर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान राधा विंटेज गोवर्धन रोड सतोहा से किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो यहां पर तीन महिलाएं मिलीं। ये महिलाएं इस गंदे काम में संलिप्त मिलीं। इनकी हालत देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को यहां से रेस्क्यू किया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

भरतपुर का जोगेश गिरफ्तार

साथ ही भरतपुर के थाना कुम्हेर हेलक दरवाजा निवासी जोगेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। साथ ही आगामी दिनों में लगातार शहर में देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button