Featuredदेशसामाजिक

Earthquake: गुजरात के सौराष्ट्र में भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

अहमदाबाद। Earthquake: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। गिर सोमनाथ जिला प्रशासन ने बताया कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

Earthquake: आईएसआर ने एक रिपोर्ट में बताया कि भूकंप शाम 6.08 बजे आया। आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र गिर सोमनाथ जिले के तलाला से करीब 2 किलोमीटर दूर था। गुजरात में भूकंप की घटना के बीच जापान भी भूकंप से हिल गया है। जापान के इशिकावा प्रान्त में भी तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई है।

Earthquake: बता दें कि गुजरात में पिछले 200 वर्षों के दौरान नौ बड़े भूकंप आ चुके हैं। साल 2001 में गुजरात के कच्छ में जोरदार भूकंप आया था। यह पिछली दो शताब्दियों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इस भूकंप में 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। इससे जिले के कई शहरों और गांवों में भारी तबाही मची थी।

Related Articles

Back to top button