छत्तीसगढ़

Suspicious Death : अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध मौत…! किराए के मकान में अर्धनग्न हालत में मिला शव…इलाके में सनसनी

पति गया काम पर, दो बच्चों की मां थी मृतका

अंबिकापुर, 20 मई। Suspicious Death : अंबिकापुर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कदमपारा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव किराए के मकान में अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय सुखमनिया चिकवा अपने पति जमुना चिकवा और दो बच्चों के साथ कदमपारा में किराए के मकान में रहती थी। उसका पति हमाली का काम करता है।

बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी घर पर साथ थे। सुबह जमुना काम के सिलसिले में कुसमी चला गया। सुबह करीब 9 बजे तक महिला के बाहर नहीं निकलने पर मकान मालकिन और पड़ोसियों को शक हुआ। जब वे कमरे के अंदर पहुंचे तो महिला औंधे मुंह अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट या गला दबाने जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण महिला की मौत हुई हो सकती है।

वहीं महिला के अर्धनग्न अवस्था में मिलने को लेकर बताया गया कि गर्मी की वजह से उसने ऊपर के कपड़े उतार रखे थे। पुलिस ने बच्चों और मकान मालकिन के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button