
ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष का भी खास महत्व होता है। इसमें किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को जानकर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक के भाग्य और जीवन का वर्णन मिलता है, जिसे जन्मतिथि के कुल योग से निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म 21 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक (2+1= 3) 3 होगा। मूलांक के आधार पर अपने बारे में जानने के लिए आप भी अपनी जन्मतिथि के कुल योग से अपना अंक जान सकते हैं। एक से लेकर नौ तक, सभी अंकों के अपने स्वामी ग्रह होते, हैं जिनका प्रभाव जातक के जीवन पर भी देखने को मिलता है। आज हम आपको इनमें से ऐसी लड़कियों के बारे में बताएंगे, जिनसे पंगा लेना किसी भी व्यक्ति को भारी पड़ सकता है। साथ ही, यह किसी भी मुश्किल में घबराए बिना डटकर उसका सामना करती हैं। आइए विस्तार से जानें कि कहीं इन मूलांक में आपका अंक तो शामिल नहीं..
इस मूलांक की लड़कियों में होती है लीडरशिप क्वालिटी
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं, जिसे मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ऐसे में ये सभी चीजें मूलांक 1 जीवन और स्वभाव में भी नजर आती हैं। इस मूलांक की लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी भरी होती है और यह किसी भी मुश्किल का डटकर सामना करती हैं। अपनी चतुराई और समझदारी से ये किसी भी परिस्थिति को आसानी से संभाल लेती हैं। साथ ही, 1, 10, 19 या 28 तारीख पर जन्मी लड़कियों को जीवन में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल होती है। ये जिस भी क्षेत्र में जाती हैं वहां सफलता जरूर हासिल करती हैं। इन स्त्रियों को जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है, क्योंकि ये खूब धन कमाती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां अपने सिद्धांतों की होती हैं पक्की
जिन स्त्रियों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो वे बहुत बुद्धिमान होती हैं। इन लड़कियों का मूलांक 3 होता है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। यह ग्रह ज्ञान, धन, बुद्धि, धैर्य, सम्मान और विवाह से संबंधित होता है। इनका प्रभाव मूलांक 3 वाली लड़कियों पर भी पड़ता है। माना जाता है कि 3, 12, 21 या 30 तारीख पर जन्मी स्त्रियां अपने सिद्धांतों की पक्की होती हैं और दूसरों को भी यही शिक्षा देना पसंद करती हैं। ये अपने ज्ञान के द्वारा सही मार्ग पर चलती हैं और अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। अगर मूलांक 3 की स्त्रियों को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो ये उसका जवाब देने के लिए भी तैयार रहती हैं और जीवन में बहुत आगे बढ़ती हैं। साथ ही, 3 अंक के ग्रह गुरु होने से इनमें कुछ सीखने और समझने की क्षमता भी अधिक होती है।
इस मूलांक की लड़कियां किसी भी परिस्थिति में नहीं मानती हार
जिन स्त्रियों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसी स्त्रियां किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानती हैं और हर मुश्किल का समाधान आसानी से निकाल लेती हैं। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता, जो पराक्रम और साहस का प्रतीक होता है। ऐसे में ऐसी स्त्रियां योद्धा प्रवृति की होती हैं। साथ ही, इन्हें कभी-कभी गुस्सा भी काफी तेज और जल्दी आ जाता है। ये स्त्रियां अगर एक बार किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में लग जाएं, तो उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेती हैं और आत्मविश्वास से भरपूर होती है। साथ ही, अपनी मेहनत से ये जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करती हैं। मूलांक 9 की महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता भी देखने को मिलती है और ये ऊर्जा से भरी होती हैं।