देश
Tragic Accidentt : नासिक में दर्दनाक हादसा…! कुएं में गिरी कार…एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत…6 बच्चे शामिल
सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
यह हादसा रात करीब 10 बजे दिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतक सभी दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव निवासी दरगुडे परिवार के सदस्य थे। मृतकों में सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 7 से 14 साल के बीच बताई जा रही है, जिनमें पांच लड़कियां और एक 11 साल का लड़का शामिल है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे में चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी भरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।






