Uncategorized

CG News : महासमुंद में पकड़ाया कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

महासमुंद। CG News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले महासमुंद पुलिस ने कंबल से भरे ट्रक को जब्त किया है। हरियाणा के पानीपत से कंबल को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया गया था। यह कंबल किसने मंगाया था इसकी बात की जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है।

CG News: जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड से संधिग्ध ट्रक (RJ 11 GC 4072) को रुकवाया. जब ट्रक की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में कंबल मिला। चालक ने कंबल के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।

CG News: पुलिस को ट्रक में से 2000 पीस कम्बल मिला, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत ट्रक में भरकर पहुंचे कंबल को जब्त कर जांच कर रही है। साथ ही यह कंबल किसने मंगवाया था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button