SECL मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान…! अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
SECL मुख्यालय में स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और कर्मचारी
बिलासपुर, 24 जून। SECL : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने का संदेश भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा 16 जून से 30 जून 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवधि में मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न संचालन क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, जनसंपर्क गतिविधियां और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सके।
एसईसीएल का यह अभियान न केवल स्वच्छ कार्यस्थल की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि कर्मचारियों और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है।






