BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : जांच एजेंसी के सामने बड़ी चुनौती, कूरियर से हाईटेक गांजे की तस्करी

High-tech cannabis smuggling via courier लोजी… होजी और ओजी…! सुनने में भले ये किसी फिल्मी डायलॉग जैसा लगे, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। ये छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहे नशे के नए ट्रेंड का कोड वर्ड बन चुका है।
‘HOJI’ यानी हाइड्रोपोनिक गांजा और ‘OG’ यानी ओशन ग्रो गांजा… ऐसी हाईटेक खेती, जो अब लोकल खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कूरियर के जरिए सीधे शहरों तक पहुंच रही है।

राजधानी Raipur के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में बैठे अपने नेटवर्क के जरिए कूरियर से ओशन ग्रो गांजा मंगवाकर शहर में खपाता था। इससे पहले Bhilai में हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा जा चुका है। वहीं Balrampur, Raigarh और भिलाई में अफीम की खेती सामने आ चुकी है, जबकि Kanker में गांजे की फसल ने पुलिस को चौंका दिया।

सबसे बड़ी चिंता अब तस्करी के तरीके को लेकर है। कूरियर सर्विस के जरिए नशे का सामान घर-घर पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में सामने आए ड्रग्स रैकेट में भी डिलीवरी नेटवर्क की भूमिका ने जांच एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
एक तरफ शराब की अवैध बिक्री कुटीर उद्योग की तरह फैल रही है, दूसरी तरफ HOJI-OJI जैसे कोड वर्ड के साथ हाईटेक ड्रग्स का जाल प्रदेश में पैर पसार रहा है।

सवाल साफ है… अगर ये सिलसिला नहीं रुका, तो “लोजी… होजी और ओजी…” की ये कहानी आगे जाकर किस अंधे मोड़ पर रुकेगी? अभी कहना मुश्किल है, लेकिन खतरे की घंटी साफ सुनाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button