Korba Police Initiative : कोरबा में तपती गर्मी में पुलिस बनी ‘राहत की छांव’…! सर्वमंगला चौक पर प्याऊ शुरू…टीआई ने खुद पिलाया पानी

News Power Zone
2 Min Read
Korba Police Initiative
कोरबा, 22 अप्रैल। Korba Police Initiative : अप्रैल की तपती दोपहर में जब सूरज आग उगल रहा है और राहगीरों के लिए एक घूंट पानी भी अमृत जैसा लग रहा है, ऐसे समय में कोरबा पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। सर्वमंगला चौक पर पुलिस द्वारा प्याऊ की शुरुआत की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिल रही है।

टीआई ने खुद पिलाया पानी

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत यह पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डे खुद प्याऊ स्थल पर मौजूद रहे और राहगीरों को अपने हाथों से पानी पिलाया। गर्मी से परेशान लोगों को जैसे ही ठंडा पानी मिला, उनके चेहरों पर राहत साफ नजर आई।

पानी के साथ पर्यावरण का संदेश

इस पहल के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत छायादार पौधों का भी वितरण किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं और पौधारोपण करें।

सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित न रहकर समाज के बीच जाकर उनकी जरूरतों को समझे। यह पहल उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। मौके पर सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

इंसानियत का चेहरा बना चर्चा का विषय

भीषण गर्मी में पुलिस का यह मानवीय रूप लोगों के दिलों को छू गया। वर्दी के पीछे छुपी संवेदनशीलता की यह तस्वीर अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
   
Share This Article