Violence : तमनार में महिला कांस्टेबल पर हिंसा का बदला…! मुख्य आरोपी के कपड़े फाड़े…चेहरे पर लिपस्टिक लगाई चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Violence
रायगढ़, 05 जनवरी। Violence : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का सिग्नल चौक से न्यायालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई गई और उसे चप्पलों की माला पहनाई गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी से नारे लगवाए जैसे, पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना में मुख्य आरोपी के अलावा मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया और कीर्ति श्रीवास (सभी ग्राम आमगांव निवासी) और वनमाली राठिया भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अभी एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। राज्य पुलिस ने इस मामले में कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Share This Article