कोरबा

Daylight Murder : कोरबा के बुंदेली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात…! पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमता रहा युवक…इलाके में दहशत

आरोपी के व्यवहार से सहमे ग्रामीण

कोरबा, 22 अप्रैल Daylight Murder : जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने कथित रूप से अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उसके व्यवहार को लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

गांव में दहशत का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कुछ समय तक गांव में इधर-उधर घूमता रहा और कौशल साहू का पोल्ट्री फार्म के पास भी देखा गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

पुलिस कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। मामले की पुष्टि और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आपसी विवाद से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button