FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING : दीपका पुलिस का नशे पर बड़ा वार.. 100सौ लीटर शराब जब्त और 4 गिरफ्तार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ पाँच ठिकानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के नेटवर्क को हिला दिया।

मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक साथ कई गांवों में रेड

पुलिस टीम ने लोटानपारा केराकछार, धुरेना और सिरकीखुर्द समेत पाँच अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी सटीक रही कि अवैध शराब बेचने वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

गिरफ्तार आरोपी

सूरज धनुहार (19 वर्ष) निवासी लोटानपारा केराकछार
विक्रम धनुहार (27 वर्ष) निवासी धुरेना
प्रीति मारकाम (25 वर्ष) निवासी सिरकीखुर्द
अंताबाई धनुहार निवासी धुरेना

पुलिस का सख्त संदेश

जिला पुलिस कोरबा ने साफ कर दिया है कि नशा, अवैध शराब और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। दीपका पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ शराब माफिया के लिए चेतावनी है, बल्कि इलाके में सक्रिय अन्य अवैध कारोबारियों के लिए भी साफ संदेश है।

Related Articles

Back to top button