रायपुर

Simplex Castings : सिम्पलेक्स विवाद में नया मोड़…! MD संगीता शाह ने जारी की आम सूचना…DSP पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

भाजपा नेताओं से पहचान का हवाला

रायपुर, 15 मई। Simplex Castings : रायपुर में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स से जुड़े विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। संगीता केतन शाह ने अखबार में जारी आम सूचना के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में दंतेवाडा में पदस्थ पुलिस अधिकारी विशाल सोन वर्ष 2013-14 में दुर्ग जिले में थाना प्रभारी थे। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और कंपनी क्षेत्र में आने-जाने के कारण संपर्क बढ़ता गया।

भाजपा नेताओं से पहचान का हवाला

संगीता शाह के मुताबिक विशाल सोन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत परिचय होने का दावा किया और वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट दिलाने और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कराने के नाम पर कई बार पैसे लिए गए।

चुनाव प्रचार में शामिल होने का भी आरोप

संगीता शाह ने यह भी दावा किया कि चुनाव के दौरान विशाल सोन ने फर्जी मेडिकल लीव लेकर ड्यूटी से छुट्टी ली और चुनाव प्रचार तथा रैलियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इन आरोपों के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

बढ़ सकता है विवाद

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स और उससे जुड़े कथित जमीन विवाद पहले से सुर्खियों में हैं। अब राजनीतिक संपर्क और टिकट दिलाने के आरोप सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है। फिलहाल आरोपों को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button