रायपुर

Link Express : लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत…! एक रेलकर्मी और दूसरा ठेकेदार शामिल

हादसे के कारणों की जांच जारी

रायपुर, 04 फरवरी। Link Express : तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास की बताई जा रही है।
मृतकों में एक रेल कर्मी लाला राम बंजारे (55 वर्ष) और दूसरा ठेकेदारी कर्मी मोहन लाल साहू (26 वर्ष) शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button