Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

VIDEO : छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज में लड़कियों के बीच ढिशूम -ढिशूम, VDO में देखें दूसरे तरफ लग रहे “नारे नारी शक्ति की”

बालोद। VDO छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में पांच लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पहले उनमें बहस हो रही थी, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद लड़कों ने नारेबाजी करनी शुरू की तो मारपीट चालू हो गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़कियां मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं।

 

कुछ दिनों पहले अंबिकापुर में एक बार फिर लड़कियों का ड्रामा दिखा था। लड़कियां बीच सड़क पर एक दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला अग्रसेन भवन के पास का बताया जा रहा है। अग्रसेन भवन के पास कुछ लड़किया किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई। उनके साथी लड़कों ने मामला शांत कराया। मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

देखें VDO

 

 

सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज के पास दो लड़कियों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि, बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। शुक्रवार को पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दोनों लड़कियां भीड़ गई। लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल खींचकर मारपीट कर रही थी। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है।

Related Articles

Back to top button