Scrap Shop Fire : रायगढ़ में भीषण आग…! कबाड़ दुकान से उठीं डरावनी लपटें…हीरो शोरूम तक पहुंची आग…इलाके में मचा हड़कंप…यहां देखें VIDEO
बाईपास रोड पर लगी भीषण आग, 4 दमकल गाड़ियां मौके पर
रायगढ़, 23 मई। Scrap Shop Fire : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें पास स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग अपनी दुकानों और वाहनों को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।



