BreakingFeaturedछत्तीसगढ़पुलिस

CG Breaking: डिजिटल अरेस्ट केस में बड़ा बवाल… गुवाहाटी में आमने-सामने आईं छत्तीसगढ़ और असम पुलिस, CG टीम हिरासत में

गुवाहाटी। Digital Arrest Case Guwahati Police Clash डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ और असम पुलिस आमने-सामने आ गईं। कार्रवाई के दौरान असम पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम को हिरासत में ले लिया, जिससे पूरे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम डिजिटल अरेस्ट केस के आरोपियों को पकड़ने गुवाहाटी पहुंची थी। इस टीम में टीआई रविंद्र यादव, एक एएसआई, हवलदार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

लेकिन मामला तब उलझ गया जब असम पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। आरोप है कि CG पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद दो अन्य आरोपियों को कथित तौर पर पैसों के बदले छोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान असम पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये भी जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि जिन आरोपियों को छोड़ा गया, उन्होंने ही छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद यह पूरा मामला खुलकर सामने आया।

इधर, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस का पक्ष साफ तौर पर सामने नहीं आ पाया है, जिससे स्थिति और ज्यादा उलझती नजर आ रही है। फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में जांच और पूछताछ कर रही हैं।

यह मामला अब सिर्फ एक जांच नहीं, बल्कि दो राज्यों की पुलिस के बीच टकराव और सवालों का केंद्र बन गया है। आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button