BreakingFeaturedदेशसामाजिक

ब्रेकिंग: कोयला खदान ब्लास्ट में 90 लोगों की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

China Coal Mine Blast : बीजिंग। उत्तरी चीन के चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में 90 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद सैकड़ों मजदूरों के भूमिगत फंसे होने की आशंका के चलते बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

China Coal Mine Blast : यह हादसा बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित किनयुआन काउंटी में हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट से कुछ देर पहले ही खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। दुर्घटना के समय खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था अन्य मजदूर फंसे थे या नहीं।

 

 

China Coal Mine Blast : शिन्हुआ ने जानकारी देते हुए बताया है कि खदान का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। यह एक दशक से अधिक समय में कोयला खदान की सबसे घातक दुर्घटना है।

 

 

China Coal Mine Blast : घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव एजेंसियों को निर्देश दिया है कि फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 

China Coal Mine Blast : बता दें कि शानक्सी चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यहां करीब 3.4 करोड़ लोग रहते हैं। पिछले साल इस प्रांत में लगभग 1.3 अरब टन कोयले का उत्पादन हुआ था, जो चीन के कुल कोयला उत्पादन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button