CG Sub Engineer Recruitment : छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, 15 दिन में ज्वाइनिंग जरूरी, आदेश List जारी

News Power Zone
3 Min Read
CG Sub-Engineer Recruitment

रायपुर, 24 अगस्त। CG Sub Engineer Recruitment : छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में लंबे समय से लंबित उप अभियंता भर्ती प्रक्रिया को अब गति मिल गई है। विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दो दिन में नियुक्ति आदेश

रायपुर, 24 अगस्त 2026। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने 111 चयनित उप अभियंताओं के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरण के कारण नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई थी। 20 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकरण का निराकरण होने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से प्रक्रिया पूरी की और 22 अगस्त को प्रथम चरण की चयन सूची के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

15 दिन में ज्वाइन नहीं किया तो नियुक्ति रद्द

विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में ज्वाइन नहीं करने पर संबंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

अप्रैल 2025 में हुई थी भर्ती परीक्षा

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। भर्ती प्रक्रिया में उप अभियंता सिविल के 118 पद और विद्युत/यांत्रिक के 10 पद शामिल थे। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जुलाई 2025 में मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग भी कराई गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

जल जीवन मिशन समेत कई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नए इंजीनियरों की ऊर्जा और तकनीकी दक्षता से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। खास तौर पर जल जीवन मिशन और अन्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में इन नियुक्तियों से तेजी आने की उम्मीद है।

ज्वाइनिंग के समय ये दस्तावेज जरूरी

चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना कार्यालय में उपस्थित होते समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, मूल तकनीकी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची या मूल जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं।

101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता

Share This Article