बिलासपुर

Scrap Business Dispute : कबाड़ कारोबारी की दबंगई पड़ी भारी…! SSP की सख्ती में धरे गए आरोपी…पुलिस ने हथकड़ी में निकाला पैदल मार्च…यहां देखें VIDEO

कबाड़ कारोबार के विवाद ने लिया आपराधिक रूप, दो गिरफ्तार

बिलासपुर, 18 जून। Scrap Business Dispute : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबार की आड़ में दबंगई दिखाने वाले आरोपियों की हेकड़ी आखिरकार पुलिस के सामने निकल गई। बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और टाटा पिकअप वाहन लूटने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया वाहन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज और अब्दुल सफीर के रूप में हुई है। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साले को कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट की थी और जबरन टाटा पिकअप वाहन पर कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अब्दुल सफीर का नाम पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

एसएसपी की सख्ती का दिखा असर

बिलासपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी सख्त कार्रवाई का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल अपराध दर्ज किया, दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अपराध जगत में साफ संदेश गया है कि जिले में गुंडागर्दी, रंगदारी और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी स्तर पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की टीमें मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button