रायपुर
School Timings Changed: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों का समय बदला…प्रशासन ने जारी किए आदेश…यहां देखें टाइमटेबल
बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
दुर्ग जिले में स्कूल समय में बड़ा बदलाव
दुर्ग ज़िला प्रशासन ने ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, स्कूल अब दो शिफ्ट में चलेंगे। पहली शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक और शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। सिंगल शिफ्ट स्कूल सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जबकि शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगीबच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन का कहना है कि बढ़ती ठंड में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए टाइमिंग में बदलाव करना आवश्यक था। जल्द ही अन्य जिलों में भी ठंड की स्थिति के आधार पर इसी प्रकार का निर्णय लागू किया जा सकता है। दुर्ग जिले में लागू हुई नई समय-सारणी सोमवार से लागू होगी।आदेश जारी







