क्राइमFeaturedछत्तीसगढ़

जंगल में मना रहे थे मंगल ,पुलिस ने मारा छापा..नकदी समेत सात गिरफ्तार…

जांजगीर। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्रगत पोड़ीदलहा जंगल में पुलिस ने जुआ खेलते अलग-अलग जिले के सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की कार्यवाही की गई है। नकदी रकम सहित दो लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया है।

जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा के जंगल में लंबे समय से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर अकलतरा पुलिस और सायबर टीम के द्वारा सयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान अन्य जुआरी भाग निकले थे। वहीं, मौके पर जुआ खेलते हुए सात जुआरी पकड़े गए, जिनके पास से 35 हजार नकदी, छह मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, 52 पत्ती ताश को बरामद किया गया है। सभी को पकड़कर अकलतरा थाना लाया गया, जिन पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्यवाही की गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

1. विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष निवासी साकिन मोपका थाना सरकंडा।
2. कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष निवासी साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर।
3. विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर।
4. अरूण कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा
5. दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष निवासी साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।
6. अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष निवासी साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा।
7. अजय राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

Related Articles

Back to top button