
कोरबा। Korba Breaking नगर निगम में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल चर्चा में है।Acting Estate Officer Tiwari Removed from Korba Municipal Corporation निगम आयुक्त ने प्रभारी सम्पदा अधिकारी तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी अनिरुद्ध सिंह को सौंप दी गई है। आदेश के बाद निगम दफ्तर से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/breaking-strange-order-of-the-government-hostel-superintendent-has-been-made-assistant-revenue-officer-and-will-take-over-the-responsibility-of-estate-officer-in-korba-municipal-corporation/
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि हटाए गए तिवारी वही अधिकारी हैं, जिनका नाम पहले भी सत्ता के संरक्षण में छात्रावास अधीक्षक बनाए जाने को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब अचानक जिम्मेदारी वापस लिए जाने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/korba-breaking-hostel-superintendent-turned-officer-got-big-power-now-he-will-sign-the-documents-of-the-corporations-plot-and-shop-sale/
सूत्रों की मानें तो निगम के भीतर लंबे समय से सम्पदा शाखा के कामकाज को लेकर असंतोष था। जमीन, दुकानों और निगम संपत्तियों से जुड़े मामलों में लगातार शिकायतें सामने आने की चर्चा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर हटाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
इधर, जिम्मेदारी मिलते ही अनिरुद्ध सिंह के सामने सम्पदा शाखा को पटरी पर लाने की चुनौती होगी। निगम प्रशासन इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन अंदरखाने इसे बड़े “संदेश” के तौर पर देखा जा रहा है।
कोरबा की राजनीति और निगम व्यवस्था में तिवारी की एंट्री और फिर अचानक हुई विदाई ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में निगम प्रशासन और क्या बड़े फैसले लेता है।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्रभारी सम्पदा अधिकारी सचिन तिवारी को हटा दिया गया है।




