रायपुर: मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदा रेबीज पीड़ित युवक, मौके पर दर्दनाक मौत…अस्पताल में मचा हड़कंप

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रेबीज से पीड़ित युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय संतोष ध्रुव के रूप में हुई है, जो तखतपुर के पंडरिया ग्राम (बिलासपुर) का निवासी था। वह 21 जुलाई से मेकाहारा के आइसोलेशन वार्ड में रेबीज के इलाज के लिए भर्ती था।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article