मध्यप्रदेश

Suspension : जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल…! आरोपी के कंधे पर बैठकर मनाया जन्मदिन का जश्न…थाना प्रभारी निलंबित…यहां देखें VIDEO

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, एसपी ने की कार्रवाई

मुरैना, 02 मार्च। Suspension : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने की।

आरोपी के कंधे पर बैठे दिखे टीआई

वायरल वीडियो में थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला कथित बाइक चोरी के आरोपी के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं थाना परिसर में केक काटकर ढोल-नगाड़ों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। बताया जा रहा है कि जिस युवक के कंधे पर टीआई बैठे थे, उसके खिलाफ पहले से बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।

जांच के आदेश

एसपी समीर सौरभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से टीआई को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर को सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है और विभागीय अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button