रायपुर।, 10 जुलाई। DSP Transfer : राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी (विशेष शाखा) और सहायक सेनानियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुल 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नई पदस्थापना के साथ कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।