Korba Breaking: 37.26 लाख के कथित गबन के आरोप में सरपंच सस्पेंड, SDM का बड़ा एक्शन

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा: Korba Sarpanch Suspended कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता बघेल पर लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सरपंच पद से निलंबित कर दिया है।

 

आदेश के अनुसार, ग्रामवासियों की शिकायत पर कराई गई जांच में आरोप है कि तत्कालीन सचिव के साथ संयुक्त हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत के शासकीय खाते से 37 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत निर्माण कार्यों की राशि कथित रूप से निजी बचत खाते में स्थानांतरित की गई। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और गबन माना गया है।

 

एसडीएम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के तहत सरपंच के विरुद्ध पद से पृथक करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है। आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच और पंचायत कार्यों को प्रभावित होने से रोकने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान सरपंच किसी भी शासकीय कार्य का संचालन नहीं करेंगी तथा पंचायत के सभी अभिलेख, प्रभार और सामग्री संबंधित अधिकृत अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article