Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Raipur City News: रायपुर से राजिम कल्प-कुंभ के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 1 से 15 फरवरी तक श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, यहां देखें शेड्यूल

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्व राजिम कुंभ में 15 दिन के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। रायपुर–राजिम के बीच 2 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाई जाएंगी। कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशनों पर दिया गया है। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सीधे राजिम पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

 

Raipur City News: रायपुर–राजिम मेमू कुंभ मेला स्पेशल का टाइम टेबल

1.गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर–राजिम)

रायपुर से 11:55 बजे रवाना। मंदिर हसौद 12:15 बजे पहुंचेगी। सीबीडी (पीएच) 12:24 बजे। केंद्री 12:34 बजे। अभनपुर 12:49 बजे। मानिकचोरी 12:57 बजे होते हुए 13:20 बजे राजिम पहुंचेगी।

2.गाड़ी संख्या 08756 (राजिम–रायपुर)

राजिम से 14:00 बजे रवाना। मानिकचोरी 14:07 बजे पहुंचेगी। अभनपुर 14:14 बजे। केंद्री 14:22 बजे। सीबीडी (पीएच) 14:31 बजे। मंदिर हसौद 14:43 बजे होते हुए 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Raipur City News: दूसरी मेमू स्पेशल सेवा का टाइम टेबल

1.गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर–राजिम)

रायपुर से 14:30 बजे रवाना। मंदिर हसौद 14:48 बजे पहुंचेगी। सीबीडी (पीएच) 14:49 बजे। केंद्री 15:09 बजे। अभनपुर 15:23 बजे। मानिकचोरी 15:31 बजे होते हुए 16:00 बजे राजिम पहुंचेगी।

2.गाड़ी संख्या 08758 (राजिम–रायपुर)

राजिम से 20:30 बजे रवाना। मानिकचोरी 20:37 बजे पहुंचेगी। अभनपुर 20:44 बजे। केंद्री 20:52 बजे। सीबीडी (पीएच) 21:00 बजे। मंदिर हसौद 21:12 बजे होते हुए 22:00 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button