
कोरबा। फ़्लोरा मैक्स में ठगी का शिकार हुए महतारियो को हक़ की बात करना भारी पड़ गया है। तानसेन चौक पर आंदोलनरत महिलाओ के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इससे साफ है आंदोलन को प्रशासनिक दमन का शिकार होना पड़ेगा।
बता दें कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से लाखों का कर्ज़ लेने के बाद कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों प्रकरणों में कोई भी नामजद आरोपी नहीं है। एंबुलेंस चालक और प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के चक्कर में एंबुलेंस वहां के चालक को रास्ता बदलना पड़ा जबकि चक्का जाम करने के लिए महिलाओं ने कोई अनुमति नहीं ली थी। आगे वीडियो फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



