Featuredदेशसामाजिक

Indian Railways: यात्रियों के एक्स्ट्रा लगेज पर नहीं लगेगा फाइन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन यात्रियों पर हवाई यात्रा की तरह अतिरिक्त सामान के लिए कोई नया चार्ज या फाइन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशकों पुराना नियम पहले से लागू है और उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेलवे अब सख्त नियम लागू कर सकता है, जिसके तहत तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। इन रिपोर्ट्स ने यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी।

कितना सामान ले जा सकते हैं यात्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे में अलग-अलग क्लास के लिए सामान की सीमा तय है:

फर्स्ट क्लास AC – 70 किलो

AC सेकंड क्लास – 50 किलो

थर्ड AC व स्लीपर क्लास – 40 किलो

जनरल टिकट – 35 किलो

इन सीमाओं के भीतर सामान ले जाने पर किसी भी प्रकार का शुल्क या फाइन नहीं देना होता।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। तय सीमा के भीतर सामान ले जाना बिल्कुल मुफ्त है और अतिरिक्त सामान पर कोई नया जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button