जुलाई में इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, इन पांच ग्रहों की बदलेगी चाल

News Power Zone
3 Min Read

जल्द जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है, जिसे धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने जहां महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत होगी, वहीं कई ग्रह भी अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे। बता दें, जुलाई में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही वह पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में मौजूद होंगे। 28 जुलाई तक मंगल सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। फिर 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

इसी बीच सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र देव भी जुलाई में राशि परिवर्तन करेंगे। वह वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन अपना स्थान लेंगे। वहीं न्याय के देवता शनि मीन में रहते हुए 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री होंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह गोचरों से भरा है, जिसके प्रभाव से इन तीन राशि के लोगों पर पूरे माह कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को हर क्षेत्र में लाभ और करियर में मनचाही सफलता मिलने के योग है। आइए इनके नाम जानते हैं।

वृषभ राशि

जुलाई में वृषभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। आपने अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया था, तो शुभ समाचार मिलने के योग है।
पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। निवेश से धन की प्राप्ति होगी।

इस माह कारोबार में खासी प्रगति एवं लाभ मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी।
हर क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे।
जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
करियर-कारोबार में एक ओर जहां अच्छे अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई माह लाभ के अवसरों से भरा है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह तय होने की संभावना है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मध्यम लाभप्रद रहने वाला है।
बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे।
इस माह भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग है।
नौकरी धन लाभ और उसका संचय करना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी।
आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा।
जीवन में खुशियों के पल मिलेंगे। आपको करियर में मनचाही सफलता के साथ-साथ शुभ समाचार भी मिल सकता है।
नई जगहों से लाभ मिल सकता है।
लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।
आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी।

Share This Article