Featuredछत्तीसगढ़देशराजनीति

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास फाइनल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

नई दिल्ली/रायपुर। President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी और 26 को वापस लौटेंगी। इस दौरान रायपुर सहित भिलाई में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मिनट टू मिनट का कार्यक्रम जारी किया गया है।

President Draupadi Murmu: 25 अक्टूबर का कार्यक्रम :

जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुचेंगी, जहां राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। वे दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

President Draupadi Murmu: 26 अक्टूबर का कार्यक्रम :

वहीं दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी, फिर सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वे शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Back to top button