Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा स्थल में चेन स्नेचिंग करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा स्थल में चेन स्नेचिंग की घटनाओं शामिल चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के कटनी की निवासी हैं और शातिर अपराधियों के रूप में जानी जाती हैं।

 

Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: पुलिस की जांच में पता चला है कि ये महिलाएं पहले भी पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थलों पर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। पुलिस टीम इन महिलाओं से कड़ी पूछताछ कर रही है, पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ हो सकता है।

Share This Article