FeaturedBreakingदेशराजनीति

BSF चीफ नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी खुरानिया पद से हटाए गए, होम कैडर में वापस

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल और विशेष डीजी वाईबी खुरानिया को पद से हटा दिया है। दोनों अफसरों को उनके होम कैडर में वापस भेज दिया गया है। नितिन अग्रवाल को जहां केरल कैडर वहीं, वाईबी खुरानिया को ओडिशा कैडर में वापस भेजा गया है।

 

BSF: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के आदेश पर की है। यह आदेश 30 जुलाई को जारी किए गए थे। इसके बाद कार्मिक प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की निदेशक साक्षी मित्तल ने यह आदेश जारी किए।

 

BSF: सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बीते एक साल से आतंकवादियों की लगातार घुसपैठ हो रही थी। इस बढ़ती घुसपैठ को कंट्राेल करने में बीएसएफ पूरी तरह से विफल रही। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी और सुरक्षा खामियों के चलते यह कड़ा निर्णय लेने की बात कही जा रही है। हालांकि, गृह मंत्रालय की ओर से इस फेरबदल की वजह नहीं बताई गई है।

Related Articles

Back to top button