Featuredदेशपुलिस

Video: राह चलती लड़कियों को छेड़कर हो जाता था फरार.. पुलिस ने किया ऐसा इलाज कि खुद के पैरों पर चलने लायक नहीं बचा…

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया पर लड़की के साथ छेड़खानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार शख्स एक लड़की को पीछे से थप्पड़ मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी शख्स द्वारा की गई शर्मनाक घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार शख्स अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।

सामने आया लड़की के साथ छेड़खानी का शर्मनाक वीडियो
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। आरोपी का नाम सलमान है। लोगों के पोस्ट किए हुए वीडियो के अनुसार, यह व्यक्ति आदतन अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने UP Police से कार्रवाई करने की मांग की थी। लोगों का यह भी आरोप था कि सलमान लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि अपराधी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में यह देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में है और वह पुलिस के कंधों पर लटका हुआ है। आरोपी अपने पैरों पर खड़ा होने लायक भी नहीं बचा है।

 

 

 

Video देख लोग कर रहे पुलिस की कार्रवाई की तारीफ
एक तरफ पहले वीडियो में लोग उस अपराधी की हरकत पर भड़के हुए हैं तो दूसरी तरफ आरोपी शख्स पर हुए पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोग यूपी पुलिस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। मामले में लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना रहेगा। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button