Korba: एक्शन में पुलिस कप्तान, ताबड़तोड़ कार्यवाही में 28 स्थायी एवं 103 वारंटी गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba: कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया। एसपी के दिशा-निर्देशों पर, जिले के सभी थानों ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही की।

 

Korba: शनिवार को, विभिन्न थानों द्वारा कुल 131 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 28 स्थायी और 103 गिरफ्तारी वारंटी शामिल थे। इन सभी को अलग-अलग न्यायालयों में पेश किया गया। इस अभियान से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।

Korba: वारंटियों की तामिली थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकी मोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, लेमरू, बांगो, और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर और CSEB में की गई। इनमें से थाना कटघोरा ने 10 गिरफ्तारी और 10 स्थायी वारंट तामील कर इस अभियान में प्रमुख स्थान प्राप्त किया।

 

Korba: पुलिस अधीक्षक ने स्थायी वारंट तामील करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की और बताया कि यह अभियान अपराध, अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।

Share This Article