Korba : सेवानिवृत्त दीपका GM के कार्यकाल में सहयोग के प्रति आभार जताया इन संगठनों ने

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा।दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भारतीय मजदूर संघ दीपका क्षेत्र द्वारा उन्हें सम्मान किया गया। इस दौरान सक्सेना साहब द्वारा दीपका क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यो को याद किया गया। पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा ने कहा कि सक्सेना साहब एक कुशल माइनिंग इंजिनियर है दीपका क्षेत्र इनके कार्यकाल में काफी उन्नति कि है।

 

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि सक्सेना साहब भारतीय मजदूर संघ को किसी भी प्रकार से कठिनाई आने नहीं दीये हर कार्य समय पर ही कराने कि कोशिश किये। इस सम्मान के दौरान रमेश गुरुद्वान , बनवारी लाल चन्द्रा, शिव शंकर शुक्ला, संजय पांडे,अजय राठौर के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article