Reel बनाने के चक्कर में दीदी ने किया ऐसा कारनामा, जिसे देखकर लोग हंस-हंस के लोटपोट हो गए

News Power Zone
3 Min Read

Video: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूरी बनाना एक अनोखी बात है. अगर आप भी किसी न किसी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने देखा होगा कि हर दिन न जाने कितने वीडियो पोस्ट होते हैं. इनमें से कुछ वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाते हैं कि उन्हें देखे बिना रहना मुश्किल होता है. जबकि हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक दीदी रील बनाने के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठती हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि दीदी एक शानदार रील बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया. इस वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

 

रील बनाना पड़ा भारी

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की और एक शख्स नजर आ रहा है. वहीं, लड़की फोन में रील बना रही है जबकि लड़का पत्थर पानी में फेंक रहा है और उसे देख रहा है कि वह कितनी दूर तक जा सकता है. लड़के को देखने के बाद उसे भी ऐसा करने का मन करता है तो वह रील बनाने के लिए फोन लड़के को दे देती है. अब वह एक हाथ में पत्थर लेती है और दुसरे हाथ में अपना फोन. वह पत्थर फेंकने के बजाए वह अपना फोन पानी में फेंक देती है. इसके बाद खुश हो जाती है. लेकिन लड़के का हाव-भाव को देखने के बाद उसे एहसास होता है कि उसने गलती कर दी है.

 

वीडियो देखकर यूजर कर रहे कमेंट

इस वीडियो को एक्स पर @mannkaurr1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “रील बनाने के चक्कर में देखिए क्या से क्या हो गया एक सत्य घटना” इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों लाइक्स और शेयर किया आ चुके हैं. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब क्या ही बोलूं इन देवी के बारे में अभी अभी सदमे से बाहर आया था लेकिन ये देख के फिर से सदमा में जा रहा हु ख्याल रखियेगा एडमिन जी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक रील बनाने के चक्कर में 10 हजार का फोन गया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह तो गजब हो गया.”

 

https://twitter.com/i/status/1851507097470488833

 

 

 

Share This Article