छत्तीसगढ़

Rescue Update : सक्ती हादसा अपडेट…! प्रशासन अलर्ट…घायलों को तुरंत इलाज…मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

रायपुर/सक्ती, 14 अप्रैल। Rescue Update : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्यों की कमान संभाली।

प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तुरंत सक्रिय कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि हादसे के कारणों की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य (Boiler Blast Update) लगातार जारी है और सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Related Articles

Back to top button