क्राइम

Double Death : फावड़े से हमला कर बुजुर्ग की हत्या…आरोपी ने कुएं में कूदकर दी जान…यहां देखें Video

आरोपी मानसिक रूप से बीमार

बैकुंठपुर, 21 दिसंबर। Double Death : कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना के जूनापारा में आज दोपहर करीब 3 बजे एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय कौशल यादव ने 60 वर्षीय उपेन्द्र नारायण यादव पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब परिजन और ग्रामीण घायल उपेन्द्र नारायण यादव को संभालने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी कौशल यादव मौके से फरार होकर पास के एक कुएं में कूद गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतों (Double Death) से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button