महाराष्ट्र
Maharashtra Elections : नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव परिणाम…! 133 सीटों पर आगे BJP…इस क्षेत्र में महज 1 वोट से हुई रोमांचक जीत
महायुति गठबंधन और बीजेपी दोनों ही अगले स्थानीय प्रशासन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल
चौंकाने वाला मामला रत्नागिरि जिले के चिपलून का है, जहां बीजेपी के उम्मीदवार ने सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। यह नतीजा चुनाव में रोमांचक मोड़ लेकर आया। 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 288 सीटों में से बीजेपी 133 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं महायुति गठबंधन ने भी कई जगह मजबूत पकड़ बनाई है। पूरे राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है और दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के इस दौर से स्पष्ट हो रहा है कि महायुति गठबंधन और बीजेपी दोनों ही अगले स्थानीय प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।- बीजेपी 100
- शिवसेना 44
- शिवसेना (यूबीटी) 9
- एनसीपी 28
- एनसीपी (एसपी) 11
- कांग्रेस 29
- एमएनएस 0
- अन्य 26






