Featuredदेशसामाजिक

The wedding : गेस्ट बनकर शादी में पहुंचा था युवक, पता नहीं था खुद ही घर ले आएगा दुल्हनिया, बड़ी इंटरेस्टिंग है पूरी कहानी

न्यूज डेस्क। The wedding: शादी में खूब अच्छा कपड़ा पहनना और शानदार मेकअप कराना लोगों का सपना होता है। कारण यह की शादी में जो तस्वीर ली जाती है उसे लोग जिंदगी भर के लिए संजो कर रखते हैं। तस्वीरों को देखकर लोग अपने हैपी मोमेंट याद करते हैं। ऐसे में कई दिनों पहले से ही लोग खरिदारी शुरू कर देते हैं। लेकिन एक शख्स का ये सपना पूरा नहीं हुआ। उसे सपनों की दुल्हनिया तो मिली पर ग्रैंड वेडिंग ड्रेस पहनने का मौका नहीं मिला।

 

इंस्टा पर हॉउ विंटेज नाम के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें इस शख्स की पूरी कहानी शेयर की गई है। दरअसल, उक्त शख्स की बेटी ने जब उससे शादी की तस्वीरों को देखते हुए पूछा कि पापा आप ऐसे नॉर्मल कपड़ों में ही शादी करने क्यों पहुंच गए थे तो उन्होंने उसे पूरी कहानी बताई।

 

The wedding: 

शख्स ने अपनी बेटी को बताया कि मुझे तुम्हारी मां की ओर से शादी में आने का न्योता मिला था। हालांकि शादी किसकी होनी है ये बात मुझे पता नहीं था। ऐसे में मैं सामान्य कपड़ों में ही शादी में शरीक होने चला गया। वहां जाकर पता चला कि शादी हमारी ही है। मैं ही दूल्हा हूं। यही कारण है कि तुम्हारी मां तो बनठन कर आई, लेकिन में सादे ही लिबास में था।

 

हॉउ विंटेज ने जो तस्वीर शेयर की है वो संभवतः शख्स की बेटी के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगता है। अब लोग इस पोस्ट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

एक यूजर ने लिखा, “ऐसी औरतें कहां होती हैं भला”, दूसरे ने लिखा, “शादी किसकी थी इससे क्या मतलब है, ऐसी ड्रेस में कौन किसी भी शादी में जाता है भाई”. वहीं, तीसरे ने लिखा, “महिला को पता था कि उसे क्या चाहिए.” बता दें कि हॉउ विंटेज के इंस्टा पर 2.6 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट से ऐसे ही मजेदार पोस्ट शेयर किया जाता है।

Related Articles

Back to top button