Featuredकोरबाखेल

Korba: अंडर 14 प्लेट ग्रुप कोरबा एवं रायपुर ब्लू की टीम फायनल में.. छत्तीसगढ CSCS प्लेट कम्बाइंड टीम मे

 

0 जिला से चार खिलाडिय़ों का चयन

कोरबा।छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2024 प्लेट ग्रुप अंडर 14 का इंटर डिस्टिक एकदिवसीय 50 ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों में आयोजित किया गया जिसमें कोरबा अंडर 14 टीम का मैच राजनांदगांव के दिग्गविजय क्रिकेट स्टेडियम में 24 अक्टूबर से खेला गया कोरबा कि टीम ने कांकेर, रायगढ़, कवर्धा, जिला को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया 29 नवंबर को रायपुर ब्लू के साथ कोरबा का फाइनल मैच रोमांचक रहा कोरबा ने रायपुर को महज 115 रन में आल आउट कर दिया।

 

 

50 ओवर में आसान सा लक्ष्य रोमांचक हो गया साथ ही रायपुर ने कोरबा को 96 रन पर आल आउट कर प्रतियोगिता का सिरमौर बना।

कोरबा जिले से प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कप्तान लवकेश यादव, भावेश दुबे, मनन देवांगन, श्रीदीप रॉय, इन चार खिलाडिय़ों को प्लेड कम्बाइंड CSCS टीम में जगह मिला टिम के कोच अनिल प्रजापति रहे।ये चयनित खिलाड़ी एलीट ग्रुप टेस्ट मैच टूर्नामेंट में 4 नवंबर को शामिल होंगे।

खिलाडिय़ों के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन कोरबा केडीसीए के अध्यक्ष बीबी साहू, सचिव जीत सिंह सी एल यादव, ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button