छत्तीसगढ़सामाजिक

CG BREAKING: महिला टीचर को थप्पड़ मारने के मामले कलेक्टर ने की कार्रवाई..,प्राचार्य SDM कार्यालय अटैच…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूलों से कई प्रकार की चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आती है। इस दौरान कई खबरे ऐसी होती है जो जनता को सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ शा.उ.मा. विद्यालय राजपुर में हुआ था। यहां बीते दिनों स्कूल के प्राचार्य ने महिला शिक्षका को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं प्राचार्य पर स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को भी काटने का आरोप था। महिला शिक्षका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी।

मामले की जांच करने डीईओ स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल से आरोपों की जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्राचार्य उलटा उन पर ही रौब जमाने लगे और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिसके बाद डीईओ ने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। वहीं अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महिला शिक्षक को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य को उनके पद से हटाते हुए SDM ऑफिस बलरामपुर में अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्कूल के ही शिक्षक विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button