Uncategorized

पत्नी और फूफा के बीच अवैध संबंध का शक, देर रात बाहर निकली तो पति करने लगा पीछा और फिर…

बिलासपुर। फूफा के साथ अवैध संबंध की आशंका पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव झाड़ियों में छुपाकर आरोपित भाग निकला। पुलिस की टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। इस बीच पुलिस की टीम ने आरोपित को उसके गांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह खमतराई में नहर किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला की पहचान बंगालीपारा में रहने वाली दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

 

पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार उस पर शंका करता था। उसे शंका थी कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर महिला अपने मायके कोरबा चली गई।

सोमवार को वह पत्नी को मनाकर कोरबा से लाया। देर रात को उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर निकली। उसका पति भी पीछे चला गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर भाग निकला।

पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने गृह ग्राम एरमसाही में छुपा है। घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button