BreakingFeaturedदेश

Breaking: पेट्रोल-डीजल ने तोड़ी जनता की कमर! 4 साल बाद अचानक बढ़े दाम, CNG भी महंगी… देशभर में हड़कंप

न्यूज डेस्क। देशभर में महंगाई का नया झटका लगा है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार मुहर लगाते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। करीब चार साल बाद पहली बार रिटेल ईंधन दरों में बदलाव हुआ है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।

सरकार की ओर से पेट्रोल पर ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल पर ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दिल्ली-NCR में CNG के दाम भी ₹2 प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है।

अब रोजमर्रा की यात्रा से लेकर माल ढुलाई तक हर चीज महंगी होने की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई जगह लोगों ने इसे “महंगाई का नया हमला” बताया।

बड़े शहरों में नए रेट ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया।

मुंबई में पेट्रोल ₹106.54 और डीजल ₹93.03 प्रति लीटर हो गया।

कोलकाता में पेट्रोल ₹108.45 और डीजल ₹95.02 प्रति लीटर बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल ₹103.84 और डीजल ₹95.39 प्रति लीटर पहुंच गया।

नोएडा से पटना तक बढ़े दाम

नोएडा में पेट्रोल ₹97.78 और डीजल ₹91.02 प्रति लीटर हो गया।

जयपुर में पेट्रोल ₹107.99 और डीजल ₹93.23 प्रति लीटर पहुंच गया।

पटना में पेट्रोल ₹108.58 और डीजल ₹94.63 प्रति लीटर बिक रहा है।

गुरुग्राम में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.10 प्रति लीटर दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button