Featuredदेशसामाजिक

Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स

Petrol and diesel prices: नई दिल्‍ली। cooking gas prices also more expensive. कच्‍चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद सरकार पेट्रोल-डीजल और LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है।

Petrol and diesel prices: मीडिया रिपोर्ट में अधिकारिक सूत्रों के हवाल से कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4-5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ानी पड़ सकती हैं। वहीं घरेलू LPG की कीमत 40-50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती हैं।

Petrol and diesel prices: यह खबर ऐसे समय में आई है, जब आज यानी 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आम उपभोक्ताओं पर भी जल्द महंगाई का असर पड़ सकता है।

Petrol and diesel prices: सरकारी सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान और बढ़ते राजकोषीय दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे आयात लागत बढ़ गई है।

Petrol and diesel prices: अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और अंतिम निर्णय अगले 5 से 7 दिनों में लिया जा सकता है। फिलहाल विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है ताकि महंगाई पर असर न्यूनतम रखा जा सके।

Petrol and diesel prices: चार साल से नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

बता दें कि देश में पिछले लगभग चार वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वर्ष 2022 के बाद से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं।

 

Petrol and diesel prices: इस बीच, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पिछले चार वर्षों में वैश्विक बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गईं।

Petrol and diesel prices: पुरी ने बताया कि कई देशों में ईंधन की कमी के कारण उपभोक्ताओं के लिए राशनिंग लागू करनी पड़ी और लंबी कतारें देखने को मिलीं, वहीं भारत ने स्थिति को नियंत्रित रखा। रसोई गैस और ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई और कीमतों में भी वृद्धि नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button